उदयपुर में घर में घुसकर युवक का मर्डर:चाकू मारकर की हत्या;खून से लथपथ हाथ देख लोगों को हुआ शक;महिला भी थी साथ


उदयपुर में एक युवक की दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू मार हत्या कर दी गई। हत्या के बाद का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें एक युवक के हाथ खून से सने हुए है और वह गली में दौड़ता हुआ नजर आ रहा है।
घटना रविवार दोपहर 3 बजे शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र के पारेरियों की मादड़ी का है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस हत्या में एक महिला भी साथ में थी। मृतक की पहचान डूंगरपुर निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है।
किराये के मकान में रहता था, लव अफेयर के मामले की आशंका
थाना अधिकारी भरत योगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लव अफेयर का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवक का हाथ खून से लथपथ था। वह गली में भागते हुए जा रहा था। इसी दौरान लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के सीसीटीवी भी खंगाले। सीसीटीवी में एक युवक और युवती मर्डर के बाद भागते हुए नजर आ रहे है। थाना अधिकारी ने बताया कि मृतक जितेंद्र यहां किरा