भारत की जीत के जुलूस के दौरान पथराव:MP के महू में दो पक्ष भिड़े, दुकान-गाड़ियां फूंकीं; पुलिस का लाठीचार्ज, सेना ने मोर्चा संभाला

मध्य प्रदेश के महू में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद निकल रहे जुलूस के दौरान विवाद हो गया। दो गुट आमने-सामने आ गए। लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। पेट्रोल बम भी फेंके गए। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। करीब ढाई घंटे बाद हालात काबू में आ सके।
घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा लोग 40 से ज्यादा बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे। इसमें शामिल लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी को लेकर लोगों के साथ विवाद हो गया। पीछे चल रहे पांच-छह लोगों को दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
पथराव के बाद बढ़ा विवाद जब इस बात का पता आगे चल रहे लोगों को लगा तो उन्होंने पत्थर फेंके। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बाइक सवार कुछ लोग पत्ती बाजार, कुछ कोतवाली और बाकी दूसरे क्षेत्र में निकल गए। इधर, गुस्साए लोगों ने पत्ती बाजार क्षेत्र में भी पथराव शुरू कर दिया। यहां घरों-दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। पांच से छह लोगों के घायल होने की सूचना है।
चार थानों का पुलिस बल तैनात
बवाल बढ़ने पर आसपास के चार थानों के पुलिस बल को महू बुलाया गया। करीब 300 से ज्यादा बल तैनात किया। कलेक्टर आशीष सिंह और DIG निमिष अग्रवाल रात करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे। उन्होंने शहर में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया।

लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। पत्थरबाजी की।

दो गुटों में विवाद के बाद लोगों ने वाहनों में आग लगा दी।

कुछ दुकानों में भी आग लगा दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की।

हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
12 से ज्यादा बाइक और दो कारों में लगाई आग उपद्रवियों ने पत्ती बाजार, मार्केट चौक, जामा मस्जिद, बतख मोहल्ला और धानमंडी में बाहर खड़ी करीब 12 से ज्यादा बाइक में आग लगा दी। दो कार में तोड़फोड़ कर आग लगाई गई। पत्ती बाजार क्षेत्र में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राधेलाल के घर में आग लगाई। बतख मोहल्ले में एक दुकान को आग के हवाले किया। मार्केट चौक में दो दुकानों के बाहर आग लगाई।

आगजनी और पथराव की घटना को लेकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।

उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आग लगा दी। कारों में तोड़फोड़ की।
300 से ज्यादा पुलिस अफसर और जवान तैनात हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने पत्ती बाजार और माणक चौक क्षेत्र में लाठीचार्ज किया। पत्ती बाजार क्षेत्र में आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब ढाई घंटे बाद रात करीब 1 बजे स्थिति सामान्य हो सकी। मौके पर 10 थानों के करीब 300 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात हैं।

ग्रामीण SP हितिका वासल मौके पर पहुंचीं। यहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।
QRT टीम भी पहुंची, कलेक्टर-DIG ने जायजा लिया आर्मी की 8 जवानों की टुकड़ी क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी बुलाया गया है। इस विवाद में फिलहाल किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने किसी के खिलाफ केस भी दर्ज नहीं किया है और न ही किसी को गिरफ्तार किया है।
कलेक्टर आशीष सिंह और DIG निमिष अग्रवाल रात करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे। उन्होंने शहर में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया।
