मंझनपुर लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव निर्वाचित

कौशाम्बी। मंझनपुर तहसील में लेखपाल संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर मतदान हुआ। जिसमें प्रमोद कुमार यादव निर्वाचित घोषित किए गए अध्यक्ष पद पर, मंत्री शीतेंन्द कुमार त्रिपाठी निर्वाचित घोषित किए गए। नवनियुक्त अध्यक्ष सहित सभी को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। लेखपालों ने माला पहनाकर स्वागत किया गया।
लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह पाल चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए
प्रमोद कुमार यादव एवं सौरभ कुमार उपाध्याय के मध्य चुनाव हुआ। प्रमोद कुमार यादव को 35,मत मिले, जबकि सौरभ कुमार उपाध्याय को 32,मत मिले। मंत्री पद पर शीतेन्द त्रिपाठी को 34मत तो संतोष गुप्ता को 20,मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप सिंह को 26, वोट मिले जबकि सुनील यादव को 31, वोट मिले। सुनील निर्वाचित घोषित किए गए। उप मंत्री पद शिव भजन को 39,मत मिले, महेंद्र को 18,मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राजकुमार, कोषाध्यक्ष के लिए सुभाष कुमार और आय व्यय निरीक्षक के लिए सलिल कुमार को निर्विरोध चुने गए। लेखपाल संघ के चुनाव में 57, लेखपाल रहे हैं ।
इस अवसर पर जिला मंत्री ज्वाला सिंह, बसंत कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।