बरुआसागर में धूमधाम से निकली महाशिवरात्रि की शिवरथ यात्रा

झाँसी बरुआसागर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बरुआसागर द्वारा 89वीं महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में शांति सद्भावना शिवरथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला कुशवाहा , न.प. प्रतिनिधि अमरसिंह कुशवाहा , रूपेश नायक, मंडल अध्यक्ष बी जे पी, आनंद सोनी, महेश अग्रवाल, व्यापार मंडल संरक्षक, आकाश कुशवाहा , विजय दुबे, राज जी आर एस एस, राधा रमन नगरिया, हेमंत राय, रज्जन सेन, एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम के सदस्यों द्वारा शिव पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में सजी मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्री सीता राम, राधे कृष्ण, लक्ष्मी नारायण, दुर्गा, हनुमान जी, झाँसी की रानी, एवं भारत माता की झांकियां विशेष रूप से सराही गईं।
भाई बैनर लेकर एवं माताएं शिवध्वज लेकर मंगल गीत गाती चल रही थीं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
- भव्य स्वागत: नगर वासियों ने रंगोली सजाकर, फूल वर्षा कर एवं अन्य तरीकों से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
- शांति एवं सद्भावना का संदेश: इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक परमात्मा शिव का सत्य संदेश पहुंचाना था।
- विश्व परिवर्तन का कार्य: यह संदेश देना था कि स्वयं धरा पर आकर विश्व परिवर्तन का कार्य कर रहे हैं और भारत पुनः स्वर्णिम भारत बन रहा है।
इस रथ यात्रा में पुलिस स्टाफ का भी सराहनीय सहयोग रहा। यात्रा में मऊरानीपुर केंद्र प्रभारी बी के चित्रा दीदी, गुरसराय केंद्र प्रभारी बी के कविता दीदी, बरुआसागर केंद्र प्रभारी बी के उमा दीदी, बी के रचना दीदी, बी के पूजा दीदी, बी के कल्याणी दीदी, बी के दीक्षा दीदी, बीके रेखा दीदी, बी के आरती दीदी, बी के मोहिनी दीदी, बी के प्रिंसी दीदी, महेश अग्रवाल, विजय दुबे, राधा रमन नोगरिया, मलखान प्रधान, हेमंत राय, बंधू साहू, लक्ष्मी प्रसाद, राजनारायण भाई, विवेक भाई, पप्पी साहू, हरनारायण साहू, सत्यप्रकाश राय, हरनारायण साहू, सुरेश भाई, कन्हैया भाई, प्रेम नारायण, अखिलेश साहू, राजकुमार साहू, भरत यादव, प्रकाश राजपूत, धर्मेंद्र भाई, शिव दयाल पटेल, संजीव हयारण, धर्मेंद्र साहू, विवेक भाई, प्रकाश साहू, मदन साहू, राजकुमार साहू, नीतू बहन, किरण साहू, मंजू अग्रवाल, शीला, रामकली राय, मीरा साहू, कलावती राय, संगीता अग्रवाल, रेखा साहू, सरोज बिरथरे, सुनीता, उषा नायक, रत्ना साहू, देवकी राय, जमुना राय, सुनीता सेन, रत्ना साहू सहित नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह शिवरथ यात्रा नगर में शांति, सद्भावना एवं एकता का प्रतीक बनी। इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पेपर कटिंग तुरंत