अरविंद सिंह मेवाड़ की अंत्येष्टि आज, बेटे लक्ष्यराज सिंह ने अर्थी को कंधा दिया

उदयपुर में मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ को सोमवार को अंतिम विदाई दी जाएगी। राजशाही परंपरा के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे सिटी पैलेस स्थित उनके आवास शंभू पैलेस से रवाना होगी।
सुबह करीब साढ़े सात बजे पार्थिव देह को शंभू निवास से बाहर लाया गया। सिटी पैलेस चौक पर लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
लक्ष्यराज सिंह ने भी पिता की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान उनका बेटा हरितराज भी मौजूद हैं। पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा, शिव (बाड़मेर) विधायक रवींद्र सिंह भाटी, ताज ग्रुप के सीईओ पुनीत चटवाल, उदयपुर एसपी योगेश गोयल सहित तमाम लोग शोक जताने पहुंचे हैं।

सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अरविंद सिंह मेवाड़ की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए सिटी पैलेस परिसर में रखा गया।
अंतिम यात्रा शहर के बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होते हुए ‘महासतिया’ पहुंचेगी। ‘महासतिया’ उदयपुर के आयड़ क्षेत्र में गंगू कुंड के पास है। ‘महासतिया’ उस जगह को कहते हैं, जहां मेवाड़ राजपरिवार के सदस्यों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाता है।
रविवार (16 मार्च) को महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे। वे सिटी पैलेस के शंभू निवास में रहते थे। यहीं पर वह डॉक्टर की निगरानी में थे। अरविंद सिंह मेवाड़ के पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थे। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर को हुआ था।
PHOTOS में अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा…

सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पार्थिव देह को बाहर लाया गया। यहां लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपने बेटे हरितराज के साथ खड़े रहे। अंतिम दर्शन के दौरान लगातार मंत्रोच्चार किया जा रहा है।

कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा उदयपुर राजपरिवार के पूर्व सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के अंतिम दर्शन करने सिटी पैलेस पहुुंचे।

अरविंद सिंह मेवाड़ की अर्थी को बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कंधा दिया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजय जडेजा (बीच में) भी अरविंद सिंह मेवाड़ के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं। जडेजा गुजरात के जामनगर के पूर्व राजघराने के सदस्य हैं। पिछले दिनों उन्हें पूर्व राजघराने का उत्तराधिकारी घोषित किया गया था।

ताज ग्रुप के सीईओ पुनीत चटवाल ने उदयपुर के पूर्व राजपरिवार सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ की पार्थिव देह पर फूल-माला चढ़ाए।

बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी पूर्व राजपरिवार सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि देने उदयपुर पहुंचे।

अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि देने के लिए उदयपुर के सिटी पैलेस में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

अरविंद सिंह मेवाड़ के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए उदयपुर के सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास परिसर में लगी लोगों की लाइन।

पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए अरविंद सिंह मेवाड़ के निज निवास रहे शंभू पैलेस के परिसर में ही रखा गया है। परिजन, रिश्तेदार व आमलोग वहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

उदयपुर पूर्व राजपरिवार सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन का सामचार सुनकर विदेशी टूरिस्ट भी नंगे पर सिटी पैलेस पहुंच गए।

हामंदिर श्रीमाली ब्राह्मण सामाज का होली स्नेह मिलन धूमधाम से सम्पन्न
25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा:5 साल से फरार था, मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर मालेगांव से गिरफ्तार किया
डेगाना में गणगौर पर्व की धूम, 16 दिन चलेगा पर्व:माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने की गणगौर माता की विशेष पूजा
झुंझुनूं में 17 दिन की बच्ची की हत्या:घर में पानी के टैंक में मिला शव; पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
हत्या के विरोध में धरना दिया, खुद हत्यारा निकला:अवैध संबंधों का पता चलने पर महिला के सिर पर चोट मारकर किया था मर्डर
विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई