मुरादाबाद में महिला की चेन लूटने वालों का एनकाउंटर
मुरादाबाद पुलिस ने महिला की चेन लूटने वाले दोनों लुटेरों को एनकाउंटर में गोली मारकर अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा करके लुटेरों को एक कड़ा मैसेज दिया है। वारदात में शामिल दोनों लुटेरों को एनकाउंटर में गोली लगने के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में एडमिट कराया है।
बाइक सवार 2 लुटेरों ने सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मोरा की मिलक गांव में परचून की दुकान चलाने वाली महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली थी। महिला ने अपनी चेन छीनने के लिए लुटेरों का पीछा किया था। महिला ने एक लुटेरे को पकड़ भी लिया था लेकिन लुटेरे महिला को धक्का देकर भाग निकले थे। तभी से पुलिस इन दोनों लुटेरों की तलाश में जुटी थी।
पहले एनकाउंटर के बाद ही ये 2 तस्वीरें देखिए

तस्वीर एनकाउंटर में घायल बदमाश गोलू यादव की है।

तस्वीर एनकाउंटर में घायल बदमाश आशु की है।
SP सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि ये मुठभेड़ मंगलवार को रात करीब 9 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस के पास हुई। एसपी सिटी ने बताया कि लुटेरों का ये गैंग आशियाना एरिया में एक दूसरी वारदात को अंजाम देने निकला था। इासकी भनक पुलिस को मिल गई थी। इसी के आधार पर पुलिस ने इस गैंग की घेराबंदी की थी। टोकने पर गैंग ने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है। इनमें से एक का नाम गोलू और दूसरे नाम आशु है। दोनों आपस में रिश्ते के भाई हैं। इन दोनों ने ही सोमवार को मोरा की मिलक में महिला से चेन लूटी थी। लूटी गई चेन भी इनके पास से बरामद हुई है।