TCS मैनेजर के सुसाइड में पत्नी कितनी कसूरवार:एक और चैट मिली; एक्सपर्ट बोले-डिजिटल सबूत गिरफ्तारी के लिए काफी
TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव ने आगरा में 24 फरवरी को सुसाइड कर लिया था। इसके 8 दिन बाद भी पुलिस पत्नी निकिता को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आगरा में निकिता के मायके में ताला पड़ा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सुसाइड केस में पुलिस को डिजिटल एविडेंस भी मिले हैं। इनमें 3 सबूत सबसे अहम हैं…
1- मानव शर्मा के सुसाइड का LIVE वीडियो और बयान।
2- निकिता के दूसरे लड़के से रिलेशन के कबूलनामे का वीडियो।
3- मानव, उनकी पत्नी निकिता और बहन आकांक्षा के साथ हुई वॉट्सऐप चैट।
TCS मैनेजर मानव सुसाइड मामले में इन्वेस्टिगेशन किया। इसमें निकिता कितनी कसूरवार है? यह हमने जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत कुमार गुप्ता और रिटायर्ड IPS अफसर राजेश पांडेय से समझा। हूबहू पढ़िए उनसे हुए सवाल-जवाब…

TCS मैनेजर मानव शर्मा ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया, जो उनके मोबाइल में मिला था।
सवाल : मानव के सुसाइड का जो वीडियो सामने आया है, क्या ये आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त है? जवाब : नए BNS कानून के तहत वीडियो को डिजिटल साक्ष्य माना गया है। ऐसे में ये वीडियो गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त है। हालांकि साथ ही पुलिस जांच करेगी कि क्या सच में जिन लोग को नामजद किया गया, उनका केस में इन्वॉल्वमेंट है या नहीं।
सवाल : धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) में कितनी सजा है? क्या थाने से जमानत मिल सकती है? जवाब : BNS की धारा 108 में अधिकतम 10 साल की सजा है। ऐसे में पुलिस थाने से जमानत नहीं दे सकती। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट के सामने पेश करना होगा।
सवाल : अभी तक जो साक्ष्य सामने आए हैं, क्या उसमें निकिता को दोषी माना जा सकता है? जवाब : कोर्ट में आरोपों को साबित करना होता है। ऐसे में जो भी साक्ष्य हैं, कोर्ट के सामने रखे जाएंगे। अगर उनसे साबित होता है कि मानव को सुसाइड के लिए पत्नी ने उकसाया और मजबूर किया। या फिर उससे प्रताड़ित होने के बाद ही उसने ये कदम उठाया, तब कोर्ट आरोपी को दोषी मानकर सजा सुना सकती है।
सवाल : पीड़ित परिवार ने जो FIR दर्ज कराई है, उसमें पुलिस को कौन से साक्ष्य जुटाने होंगे? जवाब : पुलिस को देखना होगा कि जिस समय मानव ने सुसाइड किया, उस समय उसकी पत्नी से बात हो रही थी। कहीं ऐसा तो नहीं कि पत्नी से उसकी बात हुई ही न हो। पुलिस को CDR निकलवानी होगी। पत्नी से लास्ट बात कब हुई? इसके अलावा यह भी जानना होगा कि इनके बीच पहले अगर कोई झगड़ा था, तो क्या वो कभी थाने गए। घरवालों के बयान भी इस केस में महत्वपूर्ण होंगे।
सवाल : मानव के परिवार वालों को कितने मजबूत साक्ष्य देने होंगे? जवाब : वादी ने जो भी आरोप लगाए हैं, पुलिस उनकी जांच करेगी। ऐसे में उन्हें अपने आरोपों को साबित करने के लिए मजबूत साक्ष्य देने होंगे।
अब पढ़िए रिटायर्ड IPS राजेश पांडेय से सवाल-जवाब
सवाल : जितने साक्ष्य सामने आए हैं, उसके आधार पर लड़की पर क्या मुकदमा बनता है? जवाब : बिल्कुल, मुकदमा बनता है। मानव ने सुसाइड से पहले वीडियो में जो कुछ कहा, वह प्रताड़ना की श्रेणी में आता है। पुलिस पत्नी निकिता को गिरफ्तारी करेगी।
सवाल : पुलिस के नजरिए से तत्काल क्या कार्रवाई होनी चाहिए थी? जवाब : सबसे पहले पुलिस को पूछताछ के लिए पत्नी को बुलाना चाहिए। अगर वह फरार है, तो उसको सामने लाना चाहिए। फिर बयान दर्ज कराने चाहिए। मानव के वीडियो का सत्यापन करना चाहिए। पत्नी ही बताएंगी कि ये वीडियो मानव का है या नहीं। पुलिस को अरेस्टिंग पर फोकस करना चाहिए।
सवाल : गिरफ्तारी का ग्राउंड कितना मजबूत है? जवाब : वह आदमी अपने साथ हुई घटनाएं बता रहा है। गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त साक्ष्य है।
सवाल : आरोपों की जांच के क्या पॉइंट होंगे, जिन्हें जांच अधिकारी अपनी जांच में शामिल करेगा? जवाब : पहले वीडियो की जांच होगी। मोबाइल को फोरेंसिक टेस्ट के लिए भेजा जाना चाहिए। दूसरा, पत्नी से पूछा जाएगा कि मानव ने वीडियो में जो आरोप लगाए हैं, वह उन्होंने कभी घर वालों को छोड़कर किसी को बताए हैं क्या? मसलन, थाने में कभी शिकायत की है क्या? फिर विवेचक को आरोपों को साबित करने के लिए सबूत जुटाने होंगे। मानव के सुसाइड में जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उन सबके बयान होंगे। आरोपों को गलत साबित करने के लिए आरोपियों को अपने पक्ष में साक्ष्य देने होंगे।
सुसाइड से पहले मानव-निकिता में हुई मोहित नाम के लड़के पर बहस मानव के सुसाइड से पहले निकिता से बात हुई। पुलिस को उसकी लास्ट चैट मिली है। इसमें मोहित नाम के लड़के को लेकर झगड़ा हो रहा है। जबकि, निकिता ने अपने वीडियो में अभिषेक नाम के लड़के से रिलेशन का जिक्र किया था।
इस केस में पुलिस को निकिता-आकांक्षा (मानव की बहन) और मानव-आकांक्षा के बीच हुई चैट भी मिल चुकी है। इसके अलावा निकिता के 2 वीडियो भी मिले हैं। सुसाइड के वक्त मानव शर्मा का वीडियो केस के सबूतों में शामिल किया गया है।
मानव ने LIVE सुसाइड का 6.57 मिनट का वीडियो बनाया, पढ़िए उसमें जो कहा…
सुसाइड से पहले TCS मैनेजर ने कहा- पापा-मम्मी सॉरी मानव ने सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में कहा- मैं तो चला जाऊंगा। मर्दों की सोचो, प्लीज सोचो। मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू (बहन आकांक्षा) सॉरी। मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। कोई आदमी बचेगा ही नहीं, जिसके ऊपर तुम इल्जाम लगा सको।
मानव ने कहा- मैं पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं। आज फिर कर रहा हूं। चलो, ठीक है, अब जा रहा हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, किसी लॉ एंड ऑर्डर से। मैं अपना बता देता हूं यार, सबका सेम है। मेरी वाइफ का किसी के साथ अफेयर है। कोई बात नहीं।
इसके बाद मानव रोने लगते हैं। आखिरी मिनट में हंसते हैं। कहते हैं- करना है, तो ढंग से करो। आंसू पोंछते हुए कहते हैं, डोंट टच माई पेरेंट्स।

बहन आकांक्षा ने अपनी भाभी निकिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।
बहन आकांक्षा ने निकिता पर 3 बड़े आरोप लगाए
आरोप- 1. अरेंज मैरिज के दौरान पुराने रिलेशन छिपाए मानव और निकिता की अरेंज मैरिज के वक्त उनके परिवार के लोगों ने निकिता के पुराने रिलेशन छिपाए रखे। शादी के तुरंत बाद ही मानव निकिता को मुंबई ले गया था। 12 महीने तक दोनों के बीच में सब ठीक-ठाक था। इसके बाद दिक्कत शुरू हुई। वहां निकिता मेरे भाई से झगड़े करती थी।
आरोप 2. निकिता का कैरेक्टर ठीक नहीं निकिता की बहनों का भी कैरेक्टर ठीक नहीं है। फरवरी में मानव को एक महिला ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा। उसने बताया कि तुम्हारी वाइफ की बहन ने मेरे हसबैंड को फंसा रखा है। तुम्हारी वाइफ का भी किसी के साथ चक्कर चल रहा है। मानव को निकिता के बॉयफ्रेंड के बारे में पता चल गया। इसके बाद वह परेशान रहने लगा। डिप्रेशन इतना बढ़ गया कि जनवरी में उसने सुसाइड करने की कोशिश कर डाली।
आरोप 3. मानव को 3 बार सुसाइड अटेंप्ट से बचाया, ये झूठ है निकिता झूठ बोल रही है कि उसने 3 बार मानव को बचाया, बल्कि उस अटेंप्ट के बाद मानव ने ही मम्मी-पापा को फोन कर बुलाया था। तय हुआ था कि सब कुछ ठीक नहीं हुआ। दोनों म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग से डायवोर्स ले लेंगे। वो मानव को आत्महत्या के लिए उकसा रही थी, इसके साथ मुझसे मैसेज पर बात करके खुद को सेफ करने की कोशिश कर रही थी।
शादी से पहले अभिषेक मेरे टच में था मैंने शादी के पहले अभिषेक के बारे में मानव को बताया था। रिलेशन बने, ये नहीं बताया था। शादी से पहले तक अभिषेक लगातार मेरे टच में था। मुझे लगता था कि अगर सारी बात बता दी तो मानव मुझे छोड़ देगा। मैं डर गई थी कि कहीं मानव को खो न दूं। लेकिन, शादी के बाद मैंने संपर्क खत्म कर दिए थे। पर मानव को लगता था कि अभी भी सब पहले की तरह ही है।
निकिता ने आगे कहा- मुझे पता है कि मैंने बहुत सारे झूठ बोले हैं। सिर्फ इसलिए कि कहीं हमारी शादी टूट न जाए। मैं उसको बहुत प्यार करती हूं। मानव गलती के बदले जो भी सजा देगा, मुझे मंजूर होगी। मानव के परिवार के सब लोग, बहुत अच्छे थे। अगर मुझे कुछ भी होता है, तो किसी की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
दूसरा वीडियो- मानव के सुसाइड से बाद का

यह वीडियो सुसाइड के बाद निकिता ने जारी किया। इसमें वह अपनी सफाई देती हुई दिख रही हैं।
निकिता ने कहा- वह मुझसे मारपीट करते थे निकिता शर्मा ने कहा- मानव ने 3 बार फांसी लगाने की कोशिश की थी। एक बार मैंने खुद फंदा काटकर उन्हें बचाया था। बचाने के बाद मैं उन्हें आगरा लेकर आई। वह मुझे खुशी-खुशी घर पर छोड़कर गए थे। यह कहना गलत है कि मर्दों की कोई नहीं सुनता।
वह मुझसे मारपीट करते थे। ड्रिंक भी करते थे। मैंने उनके माता-पिता को यह बात बताई, लेकिन उन्होंने कहा- तुम दोनों पति-पत्नी आपस में समझो, तीसरा कोई नहीं आएगा। जिस दिन वह मरे, उस दिन मैंने उनकी बहन को बताया, लेकिन उन्होंने इसे इग्नोर कर दिया। जिस दिन मानव की डेड बॉडी आई, मैं उनके घर गई थी, लेकिन दो दिन बाद मुझे धक्के मारकर भगा दिया गया।