मुरादाबाद में शिक्षिका ने पति- ससुर के खिलाफ लिखाई FIR:कहा-पति सैलरी छीन लेता है, पहले पति से पैदा 8 साल की बेटी को पीटता है
मुरादाबाद में प्रतिष्ठित सेंट मैरी स्कूल की शिक्षिका प्रियंका सिंह ने अपने दूसरे पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रियंका का आरोप है कि उसके पहले पति की मौत के बाद उसकी शादी नया मुरादाबाद के शिवाजी पार्क के पास रहने वाले गौरव सिंह से कर दी गई थी।
प्रियंका की ओर से दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक, प्रियंका का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया था और मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। पति गौरव रोजाना रात को शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है।
प्रियंका की पहले पति से एक 8 साल की बेटी है, जिसको उसका दूसरा पति गौरव सिंह आए दिन मारता पीटता है और जान से मारने की धमकी देता है। प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि उसके स्कूल से मिलने वाली सैलरी भी पति जबरदस्ती छीन लेता है।
प्रियंका का कहना है कि 3 मार्च को वह स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में उसका पति गौरव कार से आया और जान से मारने की नियत से उसकी स्कूटी में टक्कर मार कर उसे गिरा दिया। इस दौरान आरोपी पति उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देने लगा। प्रियंका किसी तरह वहां से अपनी जान छुड़ाकर भागी।
प्रियंका का कहना है कि वह अपनी बेटी के साथ सुरक्षित नहीं है और उसकी जान को खतरा है। प्रियंका ने पुलिस से अपनी और अपनी बेटी की सुरक्षा की भी मांग की है।
प्रियंका की शिकायत पर एसएसपी ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को एफआईआर के आदेश दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गौरव सिंह और उनके पिता एडविन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

पानी में स्प्रिट-दवा मिला बना रहे थे शराब:ओरमांझी में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी गई, 40 लाख रुपए की नकली शराब बरामद
बरेली के मीरगंज में सड़क हादसा:पंजाब से घर लौट रहे दो भाइयों की बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
कमिश्नर ने गठित की तीन सदस्यीय जांच कमेटी:मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्ले ग्राउंड की जमीन पर भूमाफियाओं ने किया कब्जा
बहन के अपमान का बदला लेने के लिए हत्या:भाइयों ने बहनोई और उसके पिता पर किया था मस्जिद के बाहर जानलेवा हमला
मैंने डीजल नहीं चुराया…लिखकर सिपाही का सुसाइड:मुरादाबाद में पंखे पर लटका, नोट में लिखा- 3 लोगों की वजह से जान दे रहा हूं
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर जमीन नाम कराई:मुरादाबाद में धोखाधड़ी और जालसाजी में 7 के खिलाफ FIR
विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई