उत्तराखंड के चार शहरों में हवाई सेवा शुरू:मसूरी,नैनीताल और बागेश्वर को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ा गया,CM बोले-पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा


उत्तराखंड में उड़ान योजना के तहत चार शहरों को हेली सेवा से जोड़ा गया है मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारों शहरों के लिए हेली सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इन सेवाओं में देहरादून से नैनीताल,बागेश्वर और मसूरी हेली सेवा शामिल है। जबकि हल्द्वानी से बागेश्वर हेली सेवा का भी शुभारंभ किया गया।
8 घंटे का सफर 1 घंटे में पूरा होगा
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चार हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। उन्होंने कहा कि बागेश्वर नैनीताल और मसूरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता,शांत वादियाँ, हरे-भरे पहाड़, ऐतिहासिक मंदिर और समृद्ध संस्कृति देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।हेली सेवा की शुरुआत से अब इन क्षेत्रों की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों का आनंद लेने वाले पर्यटक यहां और भी आसानी से पहुँच सकेंगे।
सप्ताह में सात दिन संचालित होगी सेवा
देहरादून से मसूरी की हेली सेवा उत्तराखंड हवाई सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही है।जबकि शेष तीन हेली सेवाएं केंद्र सरकार की क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही हैं। देहरादून-मसूरी के बीच पांच सीटर,जबकि अन्य जगहों के लिए सात सीटर हेलीकॉप्टर सेवाएं देगा। देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल और और हल्द्वानी से बागेश्वर की हेली सेवा सप्ताह में सातों दिन दिन में दो बार संचालित होगी। जबकि मसूरी देहरादून हेली सेवा पहले माह में प्रतिदिन एक उड़ान भरेगी।
ये होगा कियारा
- देहरादून –नैनीताल
- किराया – 4500 प्रति यात्री
- देहरादून से उड़ान- सुबह 8.15, दोपहर- 2.25 बजे
- नैनीताल से उड़ान- सुबह 9.10, दोपहर- 03.20 बजे
- देहरादून – बागेश्वर
- किराया – 4000 प्रति यात्री
- देहरादून से उड़ान- सुबह 10.20, दोपहर- 12.30 बजे
- बागेश्वर से उड़ान- सुबह 11.10, दोपहर- 1.20 बजे
- हल्द्वानी-बागेश्वर
- किराया – 3500 प्रति यात्री
- हल्द्वानी से उड़ान- सुबह 8.30, दोपहर- 2.45 बजे
- बागेश्वर से उड़ान- सुबह 9.00, दोपहर- 3.00 बजे
- देहरादून – मसूरी
- किराया – 2578 प्रति यात्री