दिल्ली में हसनपुर की छात्रा की मौत:परीक्षा देकर लौटते समय बाइक ने मारी टक्कर, 11 दिन बाद दम तोड़ा

अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इंटरमीडिएट की छात्रा की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा 24 फरवरी को परीक्षा देकर घर लौट रही थी।
फूलपुर गंगेश्वरी निवासी काले खां की 16 वर्षीय बेटी इकरा बिहारी सिंह कन्या इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर साइकिल से घर जा रही थी। प्रकाश वीर शास्त्री इंटर कॉलेज के सामने एक बाइक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में इकरा गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन पहले उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहां 11 दिन तक चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने पिता की शिकायत पर बाइक चालक रहरा निवासी अतुल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। भाई समीर, शकील, बहन गुलफ्सा, सना और मां रुखसाना का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रमोशनल वीडियो में साथ दिखे सलमान-आमिर:गजनी-सिकंदर के क्रॉसओवर से फैंस खुश, डायरेक्टर मुरुगदास के साथ नजर आए दोनों सुपरस्टार्स
झारखंड में फिर बवाल: हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान झड़प; पथराव और तोड़फोड़ की खबर, पुलिस ने संभाला मोर्चा
झोलाछाप की गिरफ्तारी को डेडबॉडी रखकर लगाया जाम
मुरादाबाद भाजपा से ब्राह्मणों का नामोनिशान गायब
मुरादाबाद में महिला के कान से कुंडल लूटा
चंद्रमा की सतह की स्टडी के लिए 250kg का रोवर ले जाएगा; यह चंद्रयान-3 से 10 गुना ज्यादा वजनी
विष्णोदेवी जातियों पर उपद्रवियों ने किया पथराव।
अज्ञात शव की सूचना थानां कोतवाली मैंहर जिला मैंहरइंडिया न्यूज़ दर्शन मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
संतरागाछी रेलवे यार्ड को नई तकनीक और अधिक प्लेटफॉर्म के साथ अपग्रेड किया गया
एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्र ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई