महापौर और सांसद ने जमकर खेली होली:होली मिलन समारोह में एक-दूसरे से गले मिले; महिला पार्षदों ने भी मनाया रंगोत्सव


महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा नगर निगम गेस्ट हाउस में रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें फूलों की होली खेली गई। महापौर ने सांसद रमेश अवस्थी और पार्षदों को अबीर और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
महिला पार्षदों के साथ महापौर ने किया डांस महापौर ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है। होली के त्यौहार का इंतजार हम सभी लोगों को साल भर रहता है।

महापौर ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ जमकर खेली होली।
इस दौरान महापौर ने महिला पार्षदों के साथ होली के गीतों पर डांस भी किया। कार्यक्रम के दौरान कई रंगारंग प्रस्तुतियां भी कलाकारों ने दी।
कार्यक्रम में ये प्रमुख रूप से रहे मौजूद कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायिका नीलिमा कटियार, भाजपा दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोरिया सहित नगर निगम के पार्षद नवीन पंडित, सौरभ देव ,आकर्ष बाजपेई, अभिनव शुक्ला गोलू, सुधीर यादव, गोविंद शुक्ला, भाजपा नेता व नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।